भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 हेतु विद्यालयों में जनसंपर्क अभियान

प्रतिवर्षानुसार अनुसार इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजन हेतु शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में नवीन पीढ़ी का नैतिक, चरित्रिक एवं संस्कृतिक नवनिर्माण तथा भारतीय संस्कृति के विकास के लिए समर्पित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय संस्कृति, युग निर्माण

योजना, योगासन और खेल विभिन्न धर्मो के सिद्धांत, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण ऐतिहासिक एवं भौगोलिक प्रश्न सामान्य ज्ञान महापुरुषों का जीवन दर्शन विषय पर प्रश्न पूछे जाएंगे। आज के समय में चिंतनीय बात यह है कि हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति के मूल्यों को पुनः स्थापित करने एवं छात्रों को चरित्रवान व्यक्तित्व का निर्माण करने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसमें कक्षा 5 एवं 6 के लिए मात्र ₹35 शुल्क तथा कक्षा सातवीं से 12वीं तक ₹40 शुल्क रखा गया है। जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रसार बुक भी दी जाएगी। तथा ओएमआर शीट को नीले या ब्लैक पेन से गोला भरा जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के पुरस्कार भी रखे गए हैं राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और तहसील स्तरीय, जो बच्चे मेरिट लिस्ट में आते हैं उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं आज घोड़ाडोंगरी विकासखंड से अखिल विश्व गायत्री परिवार के विकासखंड तहसील समन्वयक डॉ मनोज पाटनकर जी, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विकासखंड प्रभारी श्री सुनील शर्मा जी वरिष्ठ सहयोगी जिला भाजपा महामंत्री श्री राजेंद्र मालवीय जी एवं अनिल शर्मा ने चोपना राज्य शिक्षा केंद्र विद्यालयों में संपर्क किया शिवसागर, हीरापुर, चोपना, शांतिपुर, सिवनपाट में सभी प्रधानाध्यापक से संपर्क कर उन्हें परीक्षा की फाइल सोपी गई। शासकीय एकीकृत

माध्यमिक विद्यालय शांतिपुर दो में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमान संतोष जोठे सर ने उन्हें शाला की सभी गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वह इस परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में बैठे और अपने देश, अपने राष्ट्र के बारे में भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।🙏🌹🙏🚩🚩