आमला ।। आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे ने आज ब्लाक के ग्राम हसलपूर , ससाबड़, देवठान , ससुन्द्रा , नान्दपूर, रमली सहित अन्य ग्रामों मे जनसंपर्क किया मनोज मालवे ने कहा कि भाजपा झूट का प्रपंज चला मतदाताओं को बहलाने का काम कर रही है भाजपा के नेता लाड़ली बहना योजना बंद होने का झूट फेला रही है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अपने घोषणा पत्र मे साफ कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की महिलाओ को 1500 रुपये दिए जाएंगे भाजपा को चुनाव आते ही महिलाओ की याद आई पिछले 18 वर्षो से बहनो की याद नहीं आई कांग्रेस ने जेसे ही नारी सम्मान देने की बात की तो भाजपा ने भी लाड़ली बहना योजना शुरू कर दी और महिलाओ को कतार मे खड़ा कर परेशान करने का काम किया है कांग्रेस की सरकार बनते ही बिना शर्त के प्रदेश की महिलाओ को 1500 रुपये बिना शर्त दिए जाएंगे जनसंपर्क मे ग्राम ससाबड़ के युवाओं का जन सैलाब देखने को मिला ग्राम के युवाओं द्वारा बताया गया कि हमारे ग्राम में एक भी विकास कार्य नहीं किए गए। जिसमें विधायक जी ने स्वयं ने 3 साल पहले कहां था कि मैं
ससाबड़ में स्टेडियम बनाऊंगा ।सीएम राईज स्कूल ससाबड़ न बनने की वजह से भी युवाओं और ग्रामीणों में काफी रोस व्याप्त है । ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमें विकास के नाम पर सिर्फ लॉलीपॉप दिखाया गया । जनसंपर्क में ससाबड़ ग्राम के प्रकाश सोनपुरे प्रमोद सूर्यवंशी प्रवीण सोनपुरे भोलाराम , कोकाटे दिलीप हरोडे, गोलू देशमुख , सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







