अकेड्मिक हाईट्स पब्लिक स्कूल के दसवें वार्षिक मेगा इंवेंट २०२३ का आयोजन सोनीपत (हरियाणा) में किया गया था| इस आयोजन में विभिन्न विधाओं के तहत् विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था , जिसमें देश भर में स्थापित २०० से ज्यादा अकेड्मिक हाईट्स विद्यालयों से सिलेक्ट हुए अध्ययनरत १००० विधार्थियों ने भाग लिया | अकेड्मिक हाईट्स पब्लिक स्कूल, आमला के विधार्थियों में हियाशा बारस्कर ( कक्षा – ६ ) , अभ्युदय गुगनानी ( कक्षा – ६ ) ,दक्ष पवार ( कक्षा – ६) , रुद्रांश बुआरे (कक्षा- ७) ,दैविक सोनी (कक्षा -७), पुर्णिमा बेडरे ( कक्षा- ७) ने भाषण, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, नृत्य, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में सम्मिलित होकर शानदार प्रदर्शन किया । विशेष तौर पर विद्यालय के कक्षा
सातवीं के होनहार छात्र रूद्रांश बुआरे एवं दैविक सोनी द्वारा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में ब्रोंज पदक को हासिल कर शाला को गौरवान्वित किया है| बच्चो के साथ गए शिक्षक श्री नवनीत राजपूत , श्रीमती अनिता राठौर एवम अन्य शिक्षको , शिक्षिकाओं द्वारा प्रतियोगिता की तैयारी करवाकर बच्चो कि सफलता में विशेष सहयोग दिया गया ।
सभी प्रतियोगी बच्चों को शाला के डायरेक्टर्स , प्राचार्या जी एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा बधाई एवम आगे उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं|







