आमला ।। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा आमला पहुंची युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम हसलपुर से रैली के रूप में जन आक्रोश यात्रा शहर के बस स्टैंड पहुंची जन आक्रोश यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ,पूर्व कैबिनेट मंत्री व मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम पहुंचे बस स्टैंड पर आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार 18 वर्षो प्रदेश में बेरोजगारी बड़ गई है और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार बड़ गया है। आज प्रदेश में महंगाई चरम
सीमा पर है और भाजपा आंख बन्द कर के बैठी है। यहां के विधायक अपने रेत गिट्टी के कारोबार में मशगूल है। क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे है लोग मूलभूत सुविधा से वंचित है प्रदेश की सरकार पर करोड़ों रुपए का कर्ज हो गया है और शिवराज सरकार ने लूट मचा रखी है वही पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा की पिछली विधानसभा चुनाव में आमला विधानसभा के कांग्रेस की हार का खामियाजा जनता भुगत रही है यहां के
विधायक के काम तो जनता ही बता रही है क्षेत्र में साढ़े 4 वर्षो से निष्क्रिय विधायक के कारण यहां की जनता मुलताई आकार मुझे कहती हैं की हमसे गलती हो गई जो भाजपा के बहकावे में आकर गलत विधायक चुन लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस बार जिले की पांचों विधानसभा में कांग्रेस को जिताकर प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बना कर प्रदेश और
क्षेत्र का विकास करेंगे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे , सुनील शर्मा, डॉ राजेंद्र देशमुख, संगठन मंत्री स्पॉन्सर लाल ,प्रदेश सचिव तिरुपति एरुलु , नवनीत मालवीय प्रदेश प्रतिनिधि समीर खान , सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे,ब्लाक अध्यक्ष मनोज देशमुख , बोरदेही ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र चचड़ा , सारणी
ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहम्मद इलियास सारणी ग्रामीण अध्यक्ष राजेश सारटे, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे , उपाध्यक्ष किशोर मांथनकर, युवक, कांग्रेस सेवादल विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा, आदिवासी नेता बिसराम उइके , कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।







