जन आशिर्वाद यात्रा के आमला विधानसभा आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक
*जन आशिर्वाद यात्रा के आमला विधानसभा आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक*
*केन्द्रीय मंत्रीगण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा संगठन के शीर्ष पदाधिकारी गणों की उपस्थिति में निकलेगी जन आशीर्वाद यात्रा,मंच सभा एवम रथ सभाओं से भाजपा लेगी जन आशिर्वाद : अलकेश आर्य*
विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के द्वारा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के 20 सितंबर को आमला सारणी विधानसभा में प्रवास की व्यापक तैयारी के निमित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जन आशीर्वाद यात्रा चार की केंद्रीय टोली सदस्य , पुर्व विधायक अलकेश आर्य के द्वारा भारतीय जनता पार्टी आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारी की वृहद बैठक ली गई।
जन आशिर्वाद यात्रा के दौरान यात्रा संबधित रूट , प्रस्तावित जन सभाओं , एवम अपेक्षिक व्यवस्थाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए अलकेश आर्य ने कहा की आमला सारणी विधानसभा एवम जिले की चारों विधानसभा, समेत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में , केन्द्रीय मंत्रीगण,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवम भाजपा संगठन के शीर्ष पदाधिकारी गणों की उपस्थिति में निकली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में
मच सभा एवम रथ सभाओं के माध्यम से जनता जनार्दन से संवाद कर माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा देश, प्रदेश एवम क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास व अन्त्योदय एवम गरीब कल्याण के यशश्वी ध्येय पर आधरित जन हितैषी एवम लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबधित लाभार्थीयो तक पहुंचा कर मतदाता बंधुओ से आशीर्वाद प्राप्त करना है।
यह जन आशीर्वाद यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का शंखनाद है । प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम से, यात्रा के व्यापक आयोजन एवम भाजपा की गरीब कल्याण एवम राष्ट्रवादी नीति के बूथ स्तर पर प्रचार से हम प्रचंड मतों से विजय श्री प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं देश में सरकार बनाएंगे।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जन आशिर्वाद यात्रा के विधानसभा के प्रभारी दिलीप माथनकर , एकदिवसी यात्रा प्रभारी जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी, हरी यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले जितेंद्र बेले शिवपाल उबनारे अशोक झा समेत मंडल स्तरीय संगठनात्मक पदाधिकारी
उपस्थित रहे







