आमला ।। देश के सबसे बड़े रक्षा बंधन पर्व पर आज नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने शहर की बहनों को तोफे के रूप में घाट का लोकार्पण किया नगरपालिका परिषद द्वारा शहर की चंद्रभागा नदी पर घाट का निर्माण कार्य करवाया गया जिसका लोकार्पण आज रक्षाबंधन और भुजारिया पर्व पर किया गया शहर की चंद्रभागा नदी पर 6 लाख 39 हजार की
लागत से घाट का निर्माण कार्य करवाया गया जिसमे फव्वारा सहित सौंदर्यकार हेतु लाइटिंग व्यवस्था की गई इस घाट पर भुजरिया , तीजा सहित गणेश जी v दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा की शहर की बहनों द्वारा वर्षो से घाट निर्माण की मांग की जा रही थी लेकिन पूर्व में अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ने इस और कभी
ध्यान ही नही दिया नपा में हमारी परिषद बनते ही सर्वसम्मति से घाट निर्माण का प्रस्ताव लिया गया इस घाट पर शहर की सैकड़ों महिलाएं गौर विर्सजन करने के साथ ही भिजारिया व प्रतिमाओं का विर्सजन करने आती है घाट नही होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था महिलाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े इस लिए पूरी परिषद द्वारा निर्माण कार्य हेतु सहयोग प्रदान किया गया आज भिजरिया व
रक्षाबंधन पर्व पर नपा परिषद की ओर से शहर की सभी बहनों को तोफा है लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख , नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर , लोकनिर्माण विभाग सभापति रोहित हारोड़े, पार्षद अल्का मानकर, पद्मनी भूम्मरकर,ओमवती विश्वकर्मा , सुधीर अंबाडकर , सुनील उइके, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, पूर्व पार्षद राकेश धामोड़े, मयूर सुरजेकर , मनीष नागले , यशवंत हुडे सहित नपा कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे ।







