शासकीय कन्या शाला शाहपुर में एक दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं को स्वास्थ संबंधित जानकारी देकर किया जागरूक
यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संभाग अध्यक्ष डॉ योगेश पवार और उनकी टीम द्वारा शासकीय कन्या शाला शाहपुर में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे कर जागरूक किया गया 1 दिवसीय कार्यशाला में यूनाइटेड की टीम द्वारा करीब 200 छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी साथ ही सी पी आर का प्रशिक्षण भी दिया गया बारिश के समय होने वाली बीमारियों के प्रति सजग रहने और संक्रमण से बचाव ओर पर्सनल हाइजीन के बारे में छात्राओं को बताया
गया साथ ही टीम की मेम्बर भारती पवार द्वारा छात्राओं को शारिरिक साफ सफाई एवं परिवार को कैसे स्वस्थ रखे इस बारे में जानकारी दी गई साथ ही घर के आसपास सफाई और सिजनेबल बीमारियों के बारे में जागरूक किया स्कूल में वोकेशनल शिक्षक श्री मति गरिमा मैडम ओर योगेश गोहिया द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया और यूनाइटेड की टीम का आभार व्यक्त किया।







