आमला ।। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। ब्लाक कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आज बोड़खी में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ने कहा की 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद
राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनका बचपन, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और लव लाइफ सब को ही बहुत दिलचस्प किस्से कहानियों से परिपूर्ण है। युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे ने कहा की देश के एक बड़े राजनीतिक
और दमदार परिवार में जन्म के साथ ही राजीव पर काफी जिम्मेदारियां आ गई थीं। उन्होंने इन जिम्मेदारियों को निभाया लेकिन अंत में उनकी हत्या कर दी गई इस अवसर पर युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यशवंत हुडे , निलेश तारपे ,किशोर मालवीय , पिंटू
हथिया , भगवानदास छटवनी, नीरज साहू , मनीष नागले , शिवम सिंह सोलंकी , मोनू गंगारे, गिरधर कोकाटे , दिनेश कोकाटे , मयंक खातरकर , सागर राठौर सहित ब्लाक व युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।







