फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गान, नृत्य आदि प्रस्तुत किए
*विवेकानंद गुरुकुलम् ससाबड़ मे धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया*
आमला ब्लॉक के विवेकानंद गुरुकुलम् ससाबड़ मे धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. 76 स्वाधीनता दिवस पर अभिनव समाज संगठन अन्नधारिया द्वारा संचालित विवेकानंद गुरुकुलम् ससाबड़ मे धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगदीश राठौर ने अखंड भारत की संकल्पना पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत फिर से विश्व गुरू बनेगा यह परिर्वतन हम विविध क्षेत्रों में भारत की बढ़ती विश्व शक्ति से देख रहे है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नरेन्द्र गढ़ेकर भाजपा जिला
उपाध्यक्ष , नरेन्द्र प्रसाद सोनी , यशवंत चौहान , अनिल सोनारे , घनीराम गढ़ेकर , ग्रामीण कमलेश झाडे , ललित झाड़े , विनोद बनखेड़े , सतीश चौहान , शिक्षिका रीना इन्दौरकर , रचना राठौर , रोशनी सूर्यवंशी, पूनम काकोडिया सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयादित्य सिंह गढेकर ने किया ।आभार विनोद बनखेड़े ने व्यक्त किया |जिसमें यशवंत सिंह चौहान, जगदीश राठौर ने ध्वजारोहण किया। शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम
प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्नों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गान, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया।







