विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समुदाय ने निकाली विशाल महारैली उमड़ा जनसैलाब, जगह जगह हुआ स्वागत
आमला. विश्व आदिवासी दिवस पर आज आदिवासी समुदाय द्वारा विशाल महारैली निकाली गई।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश महासचिव राजेश वट्टी, जिला अध्यक्ष हेमंत सरियाम, अर्जुन उईके, सूनेर उईके, सुनिल मर्सकोले ने बताया एैतिहासिक रैली में हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। एक तरह से जनसैलाब ही उमड़ पड़ा था। दूर दूर के गांव से भी लोग रैली की शक्ल में आमला पंहुचे थे। रैली में आदिवासी समाज के आराध्य बड़ा देव की आकर्षक झांकी सजाई गई थी जो कि आकर्षण का केन्द्र थी। रतेड़ा रोड़ के
समीप से यह महारैली प्रारंभ हुई। तहसील कार्यालय पंहुचकर ज्ञापन सौंपा गया। देश में आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार, मणीपुर की हिंसा जैसे मुद्दों पर नाराजगी व्यक्त की गई। ज्ञापन सौपने के बाद रैली शहर के सभी प्रमुख मार्गो से गुजरी। जनपद चौराहा पर प्रमुख वक्ताओं ने अपनी बात रखी। जगह जगह महारैली का स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा की गई फल बांटे गए। रैली में शामिल जनसमुदाय ने क्रांतिकारी बिरसामुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। रैली का समापन हवाई पट्टी पर हुआ। यहां पर विशाल आयोजन
आयोजित किया गया। जिसमें आदिवासी समुदाय के प्रमुख वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान लोगो को सम्मानित भी किया गया। सर्व आदिवासी समाज द्वारा इस आदिवासी दिवस पर सभी के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई थी। गौरतलब है कि आमला ब्लॉक में आज से पहले कभी इतनी विशाल रैली नही निकली।
किया स्वागत
हवाई पट्टी के पास वाल्मिकी समाज द्वारा रैली का जोरदार स्वागत किया गया। वाल्मिकी समाज के राममैहर डिंगिया द्वारा रैली में शामिल लोगो को फल आदि भेंट किए। इस अवसर पर जितेन्द्र शर्मा, राहुल डिंगिया, कन्हेैया साहु, भोलाराम यादव, हरि तथा प्रकाश आदि उपस्थित थे।
यहां भी स्वागत
क्रांतिकारी बिरसामुण्डा की प्रतिमा के समीप करूणा बौध्द विहार प्रबंधन समिति द्वारा आदिवासी समाज की रैली का स्वागत किया। प्रबंधन समिति द्वारा बुंदी का वितरण किया गया जिसमें प्रबंधन समिति के विनोद नागले, शिव गुजरे, अमित हुरमाड़े, वि.के.बिहारे, भीमराव निरापूरे आदि शामिल थे।
की पुष्प वर्षा
जनपद चौराहा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, विरेन्द्र बर्थे, जितेन्द्र शर्मा, प्रदीप कोकाटे, संतराम धुर्वे, गोलू देशमुख, रोहित हारोड़े, आदि ने रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।







