शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन

प्रमोद सूर्यवंशी

ससाबड़ ग्राम में नवनिर्मित शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का, आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शिवलिंग को पवित्र स्नान कराकर पूजा/अर्चना की। कार्यक्रम सह आयोजक प्रवीण नरवरे ने बताया कि रुद्राभिषेक हिंदू धर्म में पूजा के सबसे शक्तिशाली रूपों में से एक है। माना जाता है इससे भक्तों को समृद्धि और शांति के साथ आशीर्वाद मिलता और कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। शिव को अत्यंत उदार भगवान माना जाता है और वह आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। जब कोई व्यक्ति

आध्यात्मिक प्रगति या समस्याओं और कठिनाइयों से राहत का भूमिगत लाभ चाहता है, तो रुद्राभिषेक किया जा सकता है। यह विश्वास किया जाता जाता है कि रुद्र अभिषेक, जन्मकुंडली में शनि से पीड़ित और परेशानी का सामना कर रहे लोगों की रक्षा करता है। रुद्राभिषेक की प्रक्रिया बहुत विस्तृत है,जिसे सावधानीपूर्वक व व्यवस्थित करने की जरूरत होती है। रुद्राभिषेक परिवार में शांति, खुशी, धन और सफलता प्रदान करता है। इस धार्मिक कार्यक्रम में ससाबड़ ग्राम के , सतीश

चौहान ,रामकिशोर बनखेड़े, राजेंद्र नरवरे, एशन गढेकर, बलराम वर्मा ,प्रमोद सूर्यवंशी, सुरेश ,सूर्यवंशी, चिरोंजी डढोरे, ब्रजेश सूर्यवंशी, प्रवीण चौहान, सुनील ,राजेश गोविंद अतकरें सुमित, सूरज , आदि युवाओ सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने भी ,भाग लिया। रुद्राभिषेक के दौरान सभी लोग भगवान की प्रतिमाओं पर जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखे। हर हाथ में पूजा की थाल। थाल में रखे जल से भरे पात्र, धतूरा के पुष्प, बेलपत्र व नैवेद्य। बोल बम, हर हर महादेव के नारों से शिवालय गूंजता रहा।