संवाद एवं विवाद निवारण शिविर आयोजित हुआ

प्रमोद सूर्यवंशी

*

आमला, बैतूल
दिनांक 27.07.2023 को आमला- ग्राम पंचायत भवन उमरिया थाना आमला में जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे सेवा अभियान के तहत राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संवाद एवं विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रकरणों के आवेदन आए। ज्यादातर मामलों का त्वरित निराकरण किया गया तथा कुछ अन्य मामलों के निवारण हेतु

समय सीमा निर्धारित की गई है। शिविर में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार आमला, एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंदिया, थाना प्रभारी आमला संतोष पंद्रे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का हुआ निपटारा
शिविर में संवाद के साथ विवादों का निपटारा, जमीन संबंधी विवाद, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य सभी विवाद एवं शिकायतों का निवारण किया गया। एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात संबंधित जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु जागरूक किया गया। शिविर में कुल 38 प्रकरणों के आवेदन आए जिसमें से 21 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष

प्रकरणों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है जिनका जल्द ही निराकरण किया जाएगा। शिविर में पुराने 21 प्रकरणों का पूर्ण रूप से निराकरण हो चुका है। राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित जन समुदाय द्वारा द्वारा विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए।
साथ ही एक अतिक्रमण की कार्रवाई भी की गई ।