शासकीय सिविल चिकित्सालय आमला को बल्ड स्टोरेज यूनिट की सौगात, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने किया का शुभारंभ

प्रमोद सूर्यवंशी

*आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से स्वीकृत हुई ब्लड स्टोरेज यूनिट, आकस्मिक चिकित्सकीय परिस्थिति में मरीजों को उपलब्ध होगा त्वरित रक्त , मानव जीवन की रक्षा के लिए साबित होगा संजीवनी*
_________________________
*ब्लड स्टोरेज फैसिलिटी के ज़रिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन होंगा संभव , मिलेगा क्षेत्र की जनता को प्रत्यक्ष लाभ, नहीं जाना होगा जिला अस्पताल*

_________________________

*शुभारंभ के साथ समाजसेवी स्वर्गीय पंकज उसरेठे की स्मृति में विभिन्न समाजिक संगठनो ने किए रक्तदान*

शासकीय सिविल चिकित्सालय आमला में संस्थागत सुविधाओं के विस्तार की श्रृंखला में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ किया । क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के संस्थागत उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के सतत प्रयासों से मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंर्तगत नियंत्रण खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के द्वारा शासकीय चिकित्सालय आमला में स्वीकृत रक्त संग्रह इकाई के विधिवत शुभारंभ के साथ समाजसेवी स्वर्गीय पंकज उसरेठे की स्मृति में आयोजित रक्त दान शिविर का उद्घाटन हुआ । शहर में ब्लड स्टोरेज यूनिट के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओ ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।

*अकस्मिक चिकित्सकीय परिस्थिति में मिलेगा लाभ*

शासकीय चिकित्सालय आमला में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के हस्ते शुभारंभ के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण ब्लड स्टोरेज यूनिट में संचालित हुई सुविधा के चलते सीवियर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं एवम बच्चों के इलाज, आकस्मिक परिस्थिति में जैसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों एवम गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को सुलभ रक्त उपलब्ध होगा एवम ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए बार बार जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। वायु सेना एवम रेलवे जैसे अत्यन्त महत्त्व पूर्ण केन्द्रीय संस्थानों वाले आमला शहर में किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए ब्लड स्टोरेज यूनिट में रक्षित रक्त, संभावित विषम परिस्थितियों में सैकड़ो मानव जीवन की रक्षा में भी सहायक सिद्ध होगी। इस सुविधा का फायदा आमला शहर के अलावा बोरदेही , समेत संपूर्ण विकास खण्ड की जनता को भी मिलेगा।

 

*ब्लड स्टोरेज यूनिट के शुभारंभ पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जताया क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार*
रक्तदान के लिए काम करने वाली,
जन कल्याण समिति समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता प्रतिनिधियों एवम भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने विधायक पंडाग्रे का आभार व्यक्त किया । भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा की ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए भाजपा आमला माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवम आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त करते है।

 

मेरे द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल आमला में ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ किया गया यहां रक्षित रक्त आकस्मिक चिकित्सकीय परिस्थितियों एवम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मानव जीवन की रक्षा में सहायक साबित होगा
यह बल्ड स्टोरेज यूनिट सामाजिक कार्यकर्ता रक्त पुरुष स्वर्गीय पंकज उसरेठे को विनम्र श्रद्धांजलि भी है।

*डॉ योगेश पंडाग्रे*
*विधायक आमला सारणी विधानसभा*

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव सतीश हारोडे हेमन्त गुगनानी संजय जैन गोपेन्द्र सिंह मनोज उडुकले मयूर सुर्जेकर मनोज कश्यप मुक्ता ढोलेकर आरती पाटिल अंबिका सबले सपना सोनी राजेंद्र उपाध्याय मोहमद सफी खान, शैलेंद्र राठौर मधुकर महाजन अनुभव गोहे हिमांशु हारोडे समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।