श्याम यादव सेवादल के बोरदेही मण्डल के अध्यक्ष नियुक्त दी गई बधाई

प्रमोद सूर्यवंशी

आमला। कांग्रेस के यूवा नेता श्याम यादव को सेवादल में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। श्याम यादव को बोरदेही उपब्लॉक का मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है सेवादल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे, सेवा दल के विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा की अनुसंशा पर श्याम यादव की नियुक्ति की है। कांग्रेस के बोरदेही उपब्लॉक का सेवादल मण्डल अध्यक्ष नियुक्त होने पर

श्याम यादव को उनके मित्रों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख है धन्ना यदूवंशी, शिवराज यदूवंशी, रवि यदूवंशी, बलराम यदूवंशी, बबलू धुर्वे, अनिल धुर्वे, राजकुमार यदूवंशी, प्रेम पण्डोले, रामदास यदुवंशी, महेश यादव, माखन यदूवंशी, कालीराम यदूवंशी, पप्पु यदूवंशी, सोनू यदूवंशी, धनराज यदूवंशी प्रमुख है।