संगीतमय शिव पुराण कथा का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर में

प्रमोद सूर्यवंशी

नव दिवसीय भव्य संगीतमय शिव पुराण कथा का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर खेड़ला किला में 18 जुलाई 2023 श्रावण अधिमास के पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है ,मंदिर के पुजारी शिवम महाराज ने बताया , नव दिवसीय शिव महापुराण कथा 18 से 26 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी , जिसमें 18 जुलाई को कलशयात्रा, अभिषेक पूजन सांस्कृतिकपाठ , प्रवचन आरंभ होगा , जो कि

घोड़ाडोंगरी में 56 दिन की कावड़ यात्रा

26 जुलाई तक चलेगा 26 जुलाई को हवन पूजन और प्रसादी का आयोजन होगा , इस संगीतमय कथा के वाचक प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पंडित राजू जोशी महाराज हमलापुर बैतूल के हैं , पुजारी शिवम महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों को शिव भक्तों को इस आयोजन में सम्मिलित होने व इस धर्म के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है ,