*दिव्यांग बच्चों , भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के बीच मनाया आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपना जन्मदिन*
*जन्मदिन पर दिव्यांग जनों वरिष्ठ अतिथि गणों एवम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन के साथ विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के निवास सह कार्यालय का संपन्न हुआ उद्घाटन*
*बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके जनपद पंचायत जिला अध्यक्ष राजा पवार वरिष्ठ समाज सेवी मुकेश खंडेलवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीयो की उपस्थिति में मनाया आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का जन्मदिन*
*विभिन्न समाजिक संगठनो समेत पांचों संगठनात्मक मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन, देर शाम तक बधाइयो का लगा रहा तांता*
आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ आमला स्थित अपने नवनिर्मित निवास सह विधायक कार्यालय का शुभारंभ बैतूल हरदा हरसूद सांसद दुर्गादास उइके बैतूल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल एवम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियो की उपस्थिति में विधिवत पूजन के पश्चात फित्ता काट कर शुभारंभ एवम रक्तदान कर मनाया ।
अपने जन्मदिन पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा सर्वप्रथम द्वारा भगवान बजरंग बली के दर्शन किए एवम आमला भीम नगर स्थिति बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध एवम बाबा साहब का पूजन कर पुष्पांजलि अर्पित करी
ग्राम रमली में अयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कन्या पूजन कर अशीष प्राप्त किया।
तत्पश्चत विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हवाई पट्टी पर अपने नवनिर्मित आवास सह कार्यालय का सपात्निक विधिवत पूजन कर, भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिव्यांग जनों एवम विशिष्ठ अतिथिगणों के हस्ते फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों समेत सरपंच सचिव संघ, जनपद पंचायत सद्स्य , अधिवक्ता संघ वरिष्ठ नागरिक समूह पत्रकार बंधुओ समेत बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनो के द्वारा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी जो देर शाम तक चलता रहा।
*भाजपा कार्यकर्ताओ ने उत्साह पूर्वक मनाया जन्मदिन ,जगह जगह किया अभिनंदन*
डॉ योगेश पंडाग्रे के जन्मदिन के अवसर पर आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों संगठनात्मक मंडलों समेत संपूर्ण जिले से पधारे कार्यकर्ताओं के द्वारा फुल हार एवम शाल श्रीफल भेंट कर उत्साह पूर्वक जन्मदिन मनाया । वही उपनगरी बोडखी समेत आमला में कार्यकर्ताओ के द्वारा जगह जगह पर भगवा अंगवस्त्र एवम मीठा खिला कर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का अभिनंदन कर जन्मदिन मनाया
करी।
*शुभकामनाओं के लिए जताया आभार*
अपने जन्मदिन एवम निवास सह कार्यालय पर पूरे विधानसभा समेत जिले से पधारे कार्यकर्ता पदाधिकारीयो एवं इष्ट मित्रों के द्वारा सोशल मीडिया से भेजे शुभकामनाए संदेशों के लिए विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्र की जनता एवम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के स्नेह आशीर्वाद एवं सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त करी। एवम कहा की उपस्थित समाजिक संगठनो के गणमान्य नागरिक गण एवम भाजपा मंडलों से कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी उपस्थिति मुझे और अधिक ऊर्जा उत्साह एवम दोहरे दायित्वो के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित कर रही है जिसके सतत निर्वहन के लिए मै सदैव प्रयत्नशील रहुगा।
*कार्यकर्ता पदाधिकारी समेत समाजिक कार्यकर्ताओ ने किया स्वैच्छिक रक्तदान*
अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉ योगेश पंडाग्रे ने आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर सर्वप्रथम रक्तदान किया । शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा रक्तदान किया गया
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आमला गणेश यादव ,उपाध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर, कमलेश सिंह ,रणजीत सिंह,हरी यादव सुधा चंद्रा, अशोक नागले ,चिरौंजी पटेल, ओमप्रकाश मालवीय, मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख मोहन मोरे ,यदुराज रघुवंशी ,नागेंद्र निगम, यशवंत यादव, महेश मास्कोले जगदीश पवार,राजेश आहूजा अरुण जयसिंगपूरे , समेत , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवम समाजिक संगठन पदाधिकारी उपस्थित हुए।







