आयोजित विशेष योग शिविर में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने किया योगाभ्यास ,दी शुभकामनाएं

प्रमोद सूर्यवंशी

*भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मनाया 9अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*भाजपा आमला द्वारा ग्राम अधारिया एवम ससाबाड में आयोजित विशेष योग शिविर में आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने किया योगाभ्यास ,दी शुभकामनाएं*

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा भारतीय संस्कृति एवम जीवन के महत्वपूर्ण दर्शन योग को विश्व पटल पर स्थापित करने की अभिनव पहल एवम योग से विश्व को निरोग रखने के अभियान अंतर्गत वैश्विक प्रयासों की श्रंखला में, वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ की थीम पर आधारित 9 वे विश्व योग दिवस पर विशेष योग शिविर का आयोजन ग्राम अधारिया एवम ससाबाड में किया गया। विश्व योग दिवस पर आयोजित योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा

दीप प्रज्वलन एवम विधिवत पूजन के साथ किया ।
इस अवसर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने उपस्थित साधकों को 9वेअतंराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी एवम योगा अभ्यास किया । अपने संबोधन में जीवन में योग के शारीरिक महत्व के साथ साथ आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की योग हमे निरोगी रखने के साथ साथ आत्मबल एवम शांति प्रदान करता है । भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने सनातन संस्कृति के गौरवमायी विरासत योग को

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने अपने संदेश में नगर वासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, योगाचार्य गणेश नरवरे भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गढ़ेकर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरी यादव, नरेन्द्र प्रसाद सोनी , मंडल उपाध्यक्ष भाजपा अशोक झा, लखन यादव, मनोज कश्यप धनीराम गढ़ेकर,सरपंच ससाबड सुभाष

घिंडोडे, प्रवीण नरवरे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, जगदीश राठौर, बूथ अध्यक्ष विक्रम पटेल, अनिल सोनारे, सतीश चौहान, प्रमोद सूर्यवंशी, भागचंद नरवरे, गौरी मालवीय, सुमित वर्मा, अखिलेश् झाड़े, हरिओम झाड़े, सहित बड़ी संख्या मे योग साधक ग्रामीणजन एवम सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे