गोपेन्द्र सिंह को मिला संगठन के प्रति समर्पण का पारितोषिक ,भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने दी नव दायित्व

प्रमोद सूर्यवंशी

*गोपेंद्र सिंह बघेल को मिला भाजपा सोशल मीडिया आमला सारणी विधानसभा संयोजक का दायित्व*
*गोपेन्द्र सिंह को मिला संगठन के प्रति समर्पण का पारितोषिक ,भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने दी नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं*

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग के मार्गदर्शन में भाजपा ज़िला बैतूल के द्वारा सोशल मीडिया जिला कार्य समिति एवम विधानसभा संयोजकों की घोषणा की गई है ।
भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया विभाग संयोजक अभिषेक शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , सांसद दुर्गादास उइके, आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की सहमति से जिला संयोजक जीवन बुवाड़े ने भाजपा आमला के गोपेंद्र सिंह बघेल को सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक नियुक्त किया ।

भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष , नगर मंडल मीडिया प्रभारी , आमला सारणी सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे गोपेन्द्र सिंह बघेल को सोशल मीडिया पर प्रभावी रणनीति एवम आक्रामक अंदाज से पार्टी का पक्ष रखने एवम कुशल प्रबंधन के चलते पुन महतवपूर्ण दायित्व सौंपा गया है
नव नियुक्त जिला सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी गोपेन्द्र सिंह बघेल ने भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जताए विश्वास के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला

सांसद दुर्गादास उइके , पुर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल आमला, सारणी विधायक योगेश पंडाग्रे जिला सोशल मीडिया जिला संयोजक जीवन बुवाडे का आभार व्यक्त करते हुए विधानसभा की सोशल मीडिया टीम के माध्यम से भाजपा की राष्ट्रवादी रीति नीति एवम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत केन्द्र व शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश

सरकार की अन्त्योदय केंद्रीय कल्याणकारी एवम जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने की प्रतिबद्धता जताई।
नव दायित्व के लिए भाजपा नगर मंडल आमला समेत आमला सारणी विधानसभा के पांचों संगठनात्मक मंडल कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने गोपेन्द्र सिंह बघेल को बधाई प्रेषित करी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.