Amla news खेलों में रुचि रखने वाले पढ़ाई में भी अव्वल रहते है:अभिषेक गुप्ता*
पढ़ाई के साथ साथ खेलो में अभिरुचि रखने वाले बच्चे ज्यादा सफल होते है आज खेल के माध्यम से भी सुनहरा कैरियर बनाया जा सकता है उक्त आशय के विचार डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला ने ग्रीष्म कालीन खेलकूद शिविर के समापन के अवसर पर व्यक्त किये।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अभिषेक गुप्ता ए डी ई एन मध्य रेल आमला ने कहा कि खेल
हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है खेल से सकारात्मक ऊर्जा तो मिलती ही है साथ ही व्यक्तित्व विकास में सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ।खेल एवं युवक कल्याण विभाग म प्र शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल कूद शिविर का आयोजन 1मई से रेल्वे स्टेडियम रेल्वे कालोनी आमला में रखा गया था जिसका आज समापन हुआ।समापन समारोह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला उपस्थित थे वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर अभिषेक गुप्ता ए डी
ई एन रेल्वे आमला उपस्थित थे।अन्य अतिथियों में शिवराम सिंह सब इंस्पेक्टर आर पी एफ रेल्वे आमला,नितिन उइके सब इंस्पेक्टर आमला थाना,सतीश मीणा सचिव रेल्वे इंस्टिट्यूट आमला,ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेल्वे कालोनी आमला,अरविंद माथनकर ब्लाक समन्वयक म प्र जनअभियान परिषद आमला एवं अशोक झा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण शुक्ला खेल एवं युवक कल्याण विभाग बैतूल उपस्थित थे।कार्यक्रम में शिविर की जानकारी देते हुए
रामनारायण शुक्ला ने बताया कि इस समर कैंप में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया तथा खेलो की बारीकियों को सीखा,प्रमुख रूप से बच्चों ने हॉकी का प्रशिक्षण लिया साथ ही कराटे सहित फुटबॉल आदि विभिन्न खेलो का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षित खेल शिक्षक हरीभाऊ झरबड़े, सुरेश सागर आदि ने बच्चों को खेल का प्रशिक्षण दिया।अपने उद्बोधन में आर पी एफ के
शिवराम सिंह और पुलिस विभाग के नितिन सिंह ने इस समर कैंप की सराहना की।कार्यक्रम को सतीश मीणा सचिव रेल इंस्टिट्यूट आमला,अरविंद माथनकर ब्लाक समन्वयक म प्र जनअभियान परिषद आमला,खेल प्रशिक्षक अशोक झा,शेख हमीद,वायु सेना के दीप देवगड़े,पुलिस विभाग के सुखराम उइके,नितेश साहू ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया।विगत एक माह तक चले
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों ने सहयोग किया बच्चों को पोषण आहार वितरित किये इसमे नितिन गाडरे नगर पालिका अध्यक्ष आमला, अशोक झा,राजू ठाकुर,अनुभव गोहे,सहयोग फाउंडेशन के भावेश मालवीय,आकाश साहू,रवि चन्देलकर,रविन्द्र जौंजारे,दीप देवगड़े,साहू आदि का सहयोग रहा।बच्चों को डॉ योगेश पंडागरे विधायक आमला के सौजन्य से पुरस्कार बांटे गए।विभाग की ओर से प्रमाणपत्रों का वितरण हुआ।प्रशिक्षणार्थी हार्दिक
बेले,वंशिका हाथिया,श्रुति बागियार,वेदांत कटोले,संस्कार मालवीय आदि सभी बच्चे पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए।इस प्रकार बच्चों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुऐ खेल का प्रशिक्षण लिया और पुरस्कार भी प्राप्त किया चेहरे पर मुस्कान ओर जीवन में कुछ करने का जज्बा देखते ही बन रहा था।







