व्यापारी संघ आमला द्वारा रतेड़ा रोड पर स्थित एक लान मैं वार्षिक कार्यक्रम किया गया
कार्यक्रम में व्यापारियों द्वारा व्यापारी संघ के किए गए कार्यों एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर प्रकाश डाला गया
संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने मंच से सतपुड़ा व्यापारी संघ के किए गए कार्यों का भी उल्लेख कर सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित सभी संघ के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया
उन्होंने बताया कि किस तरह सारणी व्यापारी संघ समय से पहले जाग गया और उन्होंने सारणी में प्लांट लगाने के लिए 27 सामाजिक संगठनों सहित सभी राजनीतिक दलों एवं ठेकेदारों को एक साथ खड़ा कर लिया गया एवं अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जिसके परिणाम स्वरूप आज सारणी में प्लांट को लेकर सकारात्मक परिदृश्य नजर आ रहा है
आमला व्यापारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जयंत सोनी एवं संघ के अध्यक्ष द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए भी कुछ लोगों को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर आमला व्यापारी संघ के अलावा सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी, संरक्षक पी जे शर्मा, व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्याम मदान, वरिष्ठ व्यापारी सुंदर लाल बत्रा, पूर्व अध्यक्ष पाथाखेड़ा भरत अरोड़ा, शोभापुर के वरिष्ठ व्यापारी राजू आर्य,सहूर रिजवी सहित वरिष्ठ व्यापारी पप्पू अंसारी, रघुनाथ मालवीय मौजूद रहे







