संयुक्त वाहन चैकिंग कार्यवाही, प्रेशर हार्न तथा ब्लैक फिल्म हटवाये गये

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले मे चलाय जा रहे सड़क जागरूकता अभियान के तहत दिनाँक 14/03/2023 को आमला कस्बा मे जनपद चौक पर पुलिस थाना आमला एवं यातायात थाना बैतूल द्वारा सघन वाहन चैकिंग की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने, हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, प्रेशर हार्न न बजाने, नाबालिग से वाहन न चलवाने

तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के संबंध में समझाईश दी गई। वाहन चैकिंग के दौरान वाहनों से प्रेशर हार्न हटवाये गये तथा ब्लैक फिल्म हटवाई गई। यातायात नियमों का पालन नही करने वाले चालकों के कुल 45 चालान तैयार कर 14 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चैकिंग की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.