चलो बूथ की ओर के सुघोष के साथ शक्ति केंद्र छ:पर शुरू हुआ बूथ विस्तारक अभियान 2

मेरा बूथ सबसे मजबूत के ध्येय के साथ भाजपा नगर मंडल आमला में बूथ सशक्तिकरण आभियान अंर्तगत हुआ बूथ विस्तारक योजना 2 का आगाज

सर्वदा विजयी भाजपा के संकल्प के साथ भाजपा नगर मंडल आमला में बूथ विस्तारक योजना 2 का हुआ शुभारंभ

केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों एवम मजबूत बूथ इकाई की संरचना के लिए भाजपा नगर मंडल आमला में बूथ सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत बूथ विस्तारक योजना 2 शुभारंभ हुआ। जिसके अंर्तगत भाजपा जिला नेतृत्व द्वारा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर नियुक्त विस्तारक ,शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक आईटी प्रभारी एवम जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभारी गणों की पंच परमेश्वर टोली के द्वारा भाजपा नगर मंडल आमला के पन्द्रह शक्ति केंद्रो में आने वाले प्रत्येक संगठनात्मक बूथ इकाइयों में बूथ सशक्तिकरण के ध्येय के साथ ,

संगठन 0.2 ऐप के माध्यम से बूथ विस्तारक योजना 2 अंतर्गत आवश्यक कार्यणीय कार्यों का बुथ स्तर पर क्रियान्वयन शुरू किया गया।

News_ sarni : स्थानीय ठेका श्रमिकों में रोष मुख्य अभियंता म.प्र. पावर जनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड को सौंपा गया ज्ञापन

भाजपा आमला मीडिया प्रभारी गोपेंद्र सिंह ने बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के मार्गदर्शन एवम भाजपा नगर मंडल आमला अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा आगमी दस दिनों तक मंडल के सभी पन्द्रह शक्ति केंद्रों के नियुक्त विस्तारको की मौजूद में पार्टी संगठन के द्वारा तय किए 22 प्रकार के करणीय कार्यों को बूथ स्तर पर पंच परमेश्वरो के सहयोग से पूरा किया जाएगा । जिसके अंर्तगत बूथ समिति,एवं पन्ना समिति की समीक्षा एवम गठन किया जाएगा ।

अभियान में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर पन्ना समिति में सदस्य के रुप में जोड़ने का काम , प्रत्येक बूथ पर कीवोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप , हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। मध्यप्रदेश की सरकार ने महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है एवम इसी श्रंखला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के दिशा निर्देश पर बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली के द्वारा महिलाओं को आगे लाने के लिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना, अभियान में शामिल है।

14 मार्च से 21 मार्च तक अल्पकालीन विस्तारक शक्ति केंद्रों का करेंगे प्रवास:-नागेंद्र निगम

*चलो बूथ की ओर के सुघोष के साथ शक्ति केंद्र छ:पर शुरू हुआ बूथ विस्तारक अभियान 2*

भाजपा नगर मंडल आमला के शक्तिकेंद्र छ: के बूथ क्रमांक 127,128,129,130 पर बूथ समिति , पन्ना समिति के शेष डिजिटलाईजेशन,

बूथ स्तरीय कार्य विभाजन,एवम बूथ सशक्तिकरण के लिए आवश्यक करणीय कार्य का बूथ स्तर पर क्रियान्वयन प्रारंभ हुआ।इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री राजेश पंडोले,भाजपा नेत्री सुषमा नरवरे, शोभा देशमुख , शिवपाल उबनारे गोपेंद्र सिंह ,लिखीराम साहु ज्ञानप्रकाश बनाईत समेत बूथ समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निशुल्क होंगे आंखों के ऑपरेशन – जांच शिविर का आयोजन