मोदी -शिवराज सरकार पर जन जन का है विश्वास : विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे
*सकारात्मक , रचनात्मक एवम सृजनात्मक है शिवराज सरकार : डॉ योगेश पंडाग्रे*
*आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में आमला विकासखण्ड के इटावा , चोपना, घाटावाडी , डेहरी मोरखा पहुंची विकास यात्रा*
*विकास यात्रा के दौरान चार करोड़ो की लागत वाले पेयजल, स्वच्छता , शिक्षा आधरभूत ढचागत विकास संबधित विकास कार्यों भूमिपूजन एवम लोकार्पण संपन्न*
आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में विकास यात्रा के 17वे दिन आमला विकासखण्ड के इटावा , चोपना, घाटावाडी , डेहरी मोरखा पहुंची। इस दौरान ग्राम इटावा में विधिवत कन्या पूजन एवम दीप प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ हुआ। ग्राम चोपना में जन सभा को संबोधित कर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा की केंद्र एवम राज्य की भाजपा नीत सरकार का ध्येय सर्वाहारी समाज के विकास का है। भाजपा सरकार किसान हितैषी , महिला हितैषी ,एवम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितैषी है । केंद्र एवम राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए किसानों के हित के लिए किसान सम्मान निधि , किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कृषक कल्याण की योजनाओ से किसानों को साहूकारों के चंगुल से बाहर निकाला , वही हर व्यक्ति के लिए पक्का मकान देने के वाली प्रधानमंत्री आवास योजना , जनधन खातों से कल्याणकारी योजनाओं की राशि प्रत्यक्ष हस्तनात्रण से खातों में पहुंचती है वह भी भ्रष्टाचार मुक्त ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान विश्व में अभूतपूर्व है,तो स्वस्थ सेवाओं के विस्तार से देश का हर जरूरतमद व्यक्ति लाभान्वित हुआ। वही राष्ट्रीय जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना समग्र राष्ट्र के लिए परिवर्तनकरी सिद्ध हो रही है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने अपने संबोधन में शिवराज सरकार के द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित है विशेष कर नारी को नारायणी मान कर मातृ शक्ति के सशक्तिकारण को केंद्रित कर जननी सुरक्षा योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना गांव की बेटी योजना लाड़ली, मुख्यमंत्री विवाह योजना लाड़ली बहना योजना जैसी अनेक योजनाओं से हमारी माता बहने की स्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकाल में हुए विकास का विस्तृत वर्णन कर क्षेत्र में आए अभूतपूर्व परिवर्तन को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवम क्षेत्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्ति किया एवम छोटे से कार्यकाल में आमला विधानसभा को चौबीस सड़को किं सौगत देने के लिए आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया ।
भाजपा जिला मंत्री भगवंत सिंह पटेल ने कहा की केन्द्र एवम राज्य वर्तमान सरकार से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सामाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ हुआ है । पूर्वार्ती सरकार के कार्यों से तुलना करना बेमानी होगी
विकास यात्रा के दौरान आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव एवम स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवम लोकार्पण किया विकास यात्रा के दौरान ग्राम इटावा
में 3.34 लाख की लागत से निर्मित सेग्रिगेशन शेड तथा 3.44 लाख की लागत से निर्मित स्वच्छता परिसर
ग् यात्रा का ग्राम चोपना में राष्ट्रिय जल जीवन मिशन अंतर्गत 70लाख लागत से नल जल योजना विधायक निधि से निर्मित 2.00 लाख के सांस्कृतिक मंच , 2.50 लाख की सीमेंट कंक्रीट रोड ग्राम घाटावाड़ी खुर्द में 2 लाख की लागत से शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण ग्राम घाटावाड़ी कला में 3.45 लाख की पुलिया का लोकार्पण और 8.34 लाख लागत की बाउंड्रीवाल , ग्राम डेहरी में 70.52 लगत से नल जल योजना ग्राम मोरखा 73 लाख की स्कूल भवन 1.13 करोड़ लागत की नल जल योजना
का भूमिपूजन एवम लोकार्पण सम्पन्न हुआ ।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव जनपद उपाध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी भगवंत सिंह रघुवंशी नंदकिशोर सूर्यवंशी मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव यदूराज रघुवंशी अशोक नागले राजेश पडोले जितेंद्र बेले , महेश मास्कोले सुषमा नरवरे लाजवंती नागले , शोभा देशमुख आरती पाटिल निलेश साहु क्षमाधार पटेल रतन धुर्वे उमेश पवार नत्था नरवरे संजय सूर्यवंशी दीपक साहू उमेश पावर मनीष खाङग्रे अखिलेश गीतकर दिलीप माथनकर फूलचंद पुंडे भानुमती साहु , गुलाबचंद चौरे राजेश चडोकर पवन सिंह कार्यकर्ता पदाधिकारी एवम अधिकारी गण उपस्थित रहे







