पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

 

आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया में 19 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के कायराना आतंकी हमले में CRPF के 42 जवानो की शहादत पर शहीद स्मारक से ग्राम में मशाल यात्रा निकाल कर भारत माता की महाआरती करके पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्राम अंधारिया को जिले में सैनिकों का ग्राम के नाम से जाना जाता है, ग्राम से लगभग 200 से ज्यादा युवा और 8 से10 बेटी सेना में अपनी सेवा दे रहे है, ग्राम के नव युवा अभी भी सेना में जाने को तैयार है कार्यक्रम में
भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री शिवकांत नरवरे, भूतपूर्व सैनिक गणेश नरवरे, धम्मु लाल सूर्यवंशी, प्रवीण हारोडे,अरविंद बरडे, देवेंद्र नरवरे, भोजराज गढ़ेकर, श्री कौशलेश तिवारी जी, अरविंद माथांकर नरेंद्र प्रसाद सोनी,नरेंद्र गढ़ेकर, लखनलाल चौहान,धनीराम गढ़ेकर, अनिल सोनारे, मदन सोलंकी, ठाकुर सावनेर, निलेश बिंजवे,मनोज उमरे,प्रवीण चौहान, सुरेंद्र गढ़ेकर, महेश मानकर, शुभम चौहान,तरुण सोलंकी, ललित सोनी, पप्पू सोनी, प्रवीण झाड़े, अखिलेश झाड़े, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।