दुधारू गायों की प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजनांतर्गत भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार एवु तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में शामिल होने के लिए भारतीय उन्नत नस्ल की गाय का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर एवं अधिक होना चाहिए। इच्छुक पशुपालक योजना के आवेदन पत्र निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्था से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2023 है। प्रतियोगिता फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। पशु के औसत दैनिक दूध उत्पादन के आधार पर जिला स्तरीय वरीयता सूची तैयार कर सबसे अधिक उत्पादकता वाले 10 पशुओं को प्रतियोगिता हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.