घोड़ाडोंगरी की छात्रा को मिली 40 हजर की स्कॉलरशिप,एसपी सिमाला प्रसाद ने किया सम्मानित
नगर के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शुभ्रा तेम्रवाल को 40 हजार की स्कॉलरशिप मिलने का गौरव प्राप्त हुआ है ।छात्रा ने बताया कि यह स्कॉलरशिप की राशि उसके बैंक खाते में भी प्राप्त हो चुकी है। विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी के प्रयासों से उसे यह स्कॉलरशिप प्राप्त होने का गौरव मिला है । छात्रा शुभ्रा ने इसके लिए प्राचार्य विवेक तिवारी और स्कूल के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उसे अच्छी शिक्षा मिली और अच्छे अंके मिलने के कारण उसे यह गौरव प्राप्त हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक स्माल स्केल बैंकिंग के अंतर्गत छिंदवाड़ा बैतूल जोन द्वारा छात्रा को अनुसूचित जाति के अंतर्गत सर्वोच्च अंक आने पर यह स्कॉलरशिप प्रदान की गई । पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद द्वारा छात्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
