Betul : संयुक्त चौपाल में 39 अविवादित प्रकरणों का निराकरण कर रिकार्ड दुरुस्त किए गए एवं खसरे की प्रति आवेदकों को उपलब्ध कराई

विकासखंड भीमपुर के ग्राम चूनालोहमा में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त चौपाल में प्रभारी तहसीलदार श्री कार्तिक मौर्य एवं अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। चौपाल के दौरान ग्राम चूनालोहमा में खसरा नंबर 863 में रकबा 0.100 हे. (घास मद) भूमि पर सागौन के पेड़ लगाकर किए गए अतिक्रमण की रिपोर्ट बनाई गई। उक्त संबंध में संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। अतिक्रमण को लेकर अतिक्रमणकर्ता अनिल पिता कोमल प्रसाद एवं प्रमोद पिता कुंदनलाल एवं उनके सहयोगियों द्वारा विवाद किया जा रहा था। उन पर शांति भंग होने की दृष्टि से दप्रसं की धारा 107, 116 के तहत समंस जारी किए गए।

संयुक्त चौपाल में 39 अविवादित प्रकरणों का निराकरण कर रिकार्ड दुरुस्त किए गए एवं खसरे की प्रति आवेदकों को उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों द्वारा ग्राम चूनालोहमा में प्राथमिक, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.