शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल में स्वामी विवेकानंद जी जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया

 

इसका कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अतीत पवार, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री लतेश पवार, अन्य अतिथि गण एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या चौधरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया | इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री रुस्तम सिंह जिला संगठन मंत्री अखिल विद्यार्थी परिषद् द्वारा विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया I जिला अध्यक्ष ग्राहक पंचायत श्रीपाद् निर्गुनकर जी द्वारा छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया I मुख्य अतिथि श्री अतीत पवार, अध्यक्ष नागरिक सहकारी बैंक द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के ओजस्वी विचारों को जीवन में अपनाने की बात कही गई | जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री लतेश पवार जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शुभकामनाएँ दी गई I श्री दिवाकर जी द्वारा सायबर क्राइम एवं जागरूक रहते हुए सामान खरीदने की सलाह दी गई Iइस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या चौधरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं कार्यों विषयक अनेक संस्मरणों को सुनाकर छात्राओं को प्रेरित किया |
मंच संचालक डॉ. साधना डेहरिया द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि हमें अपने जीवन सदैव सकारात्मक सोच रखते हुये आगे बढ़ते जाना चाहिये | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. साधना डेहरिया, श्रीमती नवशिखा श्रीवास, श्री दिनेश लिखिकर, श्री संजय पाल एवं छात्राएँ उपस्थित हुई I

Leave A Reply

Your email address will not be published.