(घोड़ाडोंगरी) घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में नगरीय क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या और बंदरों के आतंक को लेकर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की पार्षद नेहा दीपक उइके ने सीएमओ को पत्र लिखकर विशेष अभियान चला कर बंदर पकड़ने की मांग की है
पार्षद श्रीमती उइके ने पत्र में उल्लेखित करते हुए कहा कि नगर में पिछले दिनों से बंदरों की संख्या बढ़ रही है और अब बंदरों का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है आए दिनों बंदर घरों की छतों में उत्पात मचा रहे है साथ ही घरेलू सा को नुक़सान पहुंचा रहे है पिछले दिनों नगर परिषद के पास बंदरों ने बच्चों पर हमला कर काट भी दिया
पार्षद नेहा उइके ने सीएमओ से मांग की है कि बंदर पकड़ने के लिए बाहर से विशेष दल बुलवाकर बंदरों को पकड़वाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाए जिससे जनता राहत की सांस लेकर सुरक्षित रह सके