विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्त दान अभियान का आयोजन ब्रह्मा कुमारीज

विश्व बंधुत्व दिवस पर रक्त दान अभियान का आयोजन ब्रह्मा कुमारीज के घोड़ाडोंगरी शाखा में संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति दिवस में रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में दादी जी की विशेषताएं बताई गई की विश्व विख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक थी अपने सरल व्यक्तित्व मात्रवत स्नेह प्रेरणादाई ए नेतृत्व के माध्यम से

उन्होंने नगर लोगों के जीवन में शांति सकारात्मक एवं आध्यात्मिक जागृति का संचार समाज में संस्थान के द्वारा किया उन्होंने प्रेम करुणा सेवा एवं नैतिक मूल्य पर आधारित जीवन शैली को बढ़ावा देते हुए विश्व भर में मानव कल्याण महिला सशक्तिकरण सामाजिक सद्भाव एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके जीवन का महामंत्र था सच्ची सेवा वही है जो मनुष्य के जीवन में आशा शक्ति और परिवर्तन लाए यह जानकारी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने सभी के समक्ष रखी इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक भ्राता राजेंद्र मालवीय जी जिला उपाध्यक्ष,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भ्राता दीपक उईकेजी , व्यापारिक संघ के अध्यक्ष भ्राता सुनील शर्मा जी, डॉक्टर पुरुषोत्तम सरयाम जी, भ्राता सोनू खनूजा नगर परिषद उपाध्यक्ष, भ्राता देवी प्रसाद जायसवाल जी पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री,इस प्रोग्राम में शामिल हुए

साथ ही साथ ब्रह्मा कुमारीज के सदस्य एवं नगर के अनेक नागरिकों ने उमंग उत्साह के साथ रक्तदान महाशिविर में अपनी भागीदारी दर्ज की एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने पहुंचकर उमंग उत्साह के साथ इस कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया यह अभियान भारत भर में 21 से 25 अगस्त तक चलना है जिसमें बैतूल जिले के अंदर भी होना है यह कार्यक्रम बैतूल जिले की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.