सड़क पर सुरक्षा को लेकर गौवंश को पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाने की मांग
घोड़ाडोंगरी
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की भाजपा पार्षद नेहा दीपक उइके ने परिषद की सीएमओ को पत्र लिखकर घोड़ाडोंगरी नगर के मुख्य सड़क और गलियों में बैठने वाली गौवंश को अभियान चलाकर पकड़कर गौशाला सुरक्षित पहुँचाए जाने की मांग की है
नेहा उइके ने अपने पत्र में बताया कि नगर के अंदर मुख्य सड़क में गौ वंश के बैठे रहने के कारण वाहन के दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है और जिसके कारण दुर्घटना का शिकार वाहन चालक के साथ गौ वंश भी इन दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है उन्होंने सीएमओ से मांग की है कि एक विशेष अभियान चलाकर इन गौ वंश को पकड़वाकर सुरक्षित गौ शाला में पहुंचाए जाए जिससे नागरिक और गौ वंश सुरक्षित रहे