एक शातिर चोर गिरफ्तार चोरी गया माल बरामद

दिनाँक 31.07.2022 को फरियादिया मीनाक्षी उइके पिता सुखराम उइके उम्र 28 साल नि. बोड़खी नाका आमला ने रिपोर्ट किया कि वह अपने घर में ताला लगाकर दो दिन पूर्व रिश्तेदारी मे ललवानी इटारसी गई थी । वापस बोड़खी आकर देखी तो मकान का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर सामान फैला हुआ था । मकान के अंदर रखे हुये रिंग लाइट, होम थियेटर, नगद आठ हजार रूपये , दो सोने की नथनी नही थी ।

किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना आमला मे अप.क्र. 548/2022 धारा 457,380 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

दौराने विवेचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में श्रीमान एएसपी महोदय श्री नीरज सोनी के द्वारा श्रीमान एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया के नेतृत्व में पुलिस थाना आमला की पुलिस टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी मे लगाया गया । जो तकनीकि साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनाँक 17/12/2022 को संदेही पंजू पिता हरीप्रसाद बेले उम्र 43 साल नि. ग्राम हसलपुर को अभिरक्षा मे लेकर गवाहों के समक्ष हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो संदेही ने उक्त फरियादिया के मकान मे ताला तोड़कर अंदर घुसकर चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी पंजू बेले की निशादेही से चोरी का माल दो सोने की नथनी, रिंग लाईट स्टैण्ड सहित , होम थियेटर एवं दो हजार रूपये नकद कुल मशरूका लगभग 25 हजार रूपये का आरोपी के सकूनत से बरामद किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया । बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे उपजेल मुलताई दाखिल कराया गया है।

उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में निरी. संतोष पन्द्रे थाना प्रभारी आमला, उनि. पुरूषोत्तम गौर चौकी प्रभारी बोड़खी, सउनि. पंचम सिंह , प्रआर. मनोज डेहरिया, प्रआर. सुखराम धुर्वे, आर. विवेक टेटवार, आर. दिनेश कुड़ोपा, महिला आरक्षक सरोज सोलंकी की भूमिका रही है ।