ग्राम पंचायत कोलगाव में कुल 190 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 लांच की गई इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोलगावं में कार्यक्रम आयोजित कर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव उद्बोधन सुनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे द्वारा लाड़ली लक्ष्मी का स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत कोलगाव में कुल 190 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है मध्य प्रदेश के यशस्वी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रदेश में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच व लिंगानुपात में सुधार बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकासको सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना टू का शुभारंभ किया गया जिसके तहत बालिकाओं को कॉलेज में प्रवेश पर ₹25000 की राशि प्रदान की जावेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती बिस्सो परसराम धुवे जनपद सदस्य संगीता सुखमन सलाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सचिव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए