ग्राम पंचायत अंधारिया के द्वारा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया
आमला ब्लाक के ग्राम पंचायत अंधारिया में आज 1 नवंबर को 67 वा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया राज्यों के पुनर्गठन के नतीजे में 1 नवंबर 1956 को नया राज्य मध्य प्रदेश वजूद में आया. उस समय इसकी राजधानी नागपुर थी. केंद्रीय भारतीय एजेंसी से ही मध्य भारत विंध्य प्रदेश और भोपाल राज्य की स्थापना की गई. 1956 में मध्य भारत विंध्य प्रदेश और भोपाल को मध्य प्रदेश राज्य में शामिल कर लिया गया. मराठी बोलने वाले दक्षिण क्षेत्र विदर्भ में नागपुर जोड़कर इसे बाम्बे राज्य में शामिल कर लिया गया. सबसे पहले जबलपुर को राज्य की राजधानी बनाया गया
लेकिन अंतिम क्षण में राजनीतिक दबाव की वजह से ऐसा नहीं हो सका और भोपाल को राज्य की राजधानी बनाया गया. छत्तीसगढ़ शामिल रहते देश का सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश ही था. नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश पुनर्गठन एक्ट के तहत राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग को विभाजित कर छत्तीसगढ राज्य बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मीनावती नरेंद्र गढ़ेकर,सचिव मनोज गढ़ेकर, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र गढ़ेकर रोजगार सहायक प्रमोद सोनारे CMCLDP परामर्शदाता
घनीराम गढ़ेकर नवांकुर संस्था के सचिव विनोद बनखेड़े, भारतीय जनता युवा मोर्चा आमला मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान सुभम चौहान पंच अरविंद बर्डे, रामकिशोर सिमैया, राजू रहडवे श्रीमती कंचन गढ़ेकर, कुसुम चौहान, शर्मिला रहड़वे,रीना मुदाफरे, आगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशिकांत मन्नासे, शोभा पाटिल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे







