आमला मैं मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस

जनोत्सव के रूप में मना म. प्र. स्थापना दिवस

आमला ब्लॉक की ग्राम पंचायत ससाबड़ में, 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस जन्मोत्सव के रूप में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए आनंद के वातावरण में संपन्न हुआ। जैसा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान का आह्वान था। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन , ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां ,ससाबड़, अंधारिया, हसलपुर, (CMCLDP) BSW व MSW के छात्रों द्वारा रंगोली बनाकर ग्राम में प्रभातफेरी निकालकर ग्रामीणों को मध्य प्रदेश की विकास गाथा व

उपलब्धियों पर चर्चा कर जानकारी प्रदान की गई 1 से 7 नवंबर तक चलने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सचिव विनोद बनखेड़े ,प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष उमेश अतुलकर, सरपंच सुभाष घीडोड़े, अंधारिया सरपंच श्रीमती मीनावती नरेंद्र गढ़ेकर ,सचिव मनोज गड़ेकर, भाजपा उपाध्यक्ष नरेंद्र गड़ेकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन बरडे, सहायिका,नीतू मोहबे, एनएम, ममता नरवरे, आशा कार्यकर्ता, बबीता बेडरे , सहकारी समिति,के बबलू चौहान , अजय सिंह चौहान, प्रताप हारोड़े, CMCLDP परामर्शदाता घनीराम गढ़ेकर

,BSW/MSWछात्र निलेश बरडे, रचना राठौर,शारदा हारोड़े, हेमलता बनखेड़े, गायत्री डढोरे,रीना इंदौरकर, रोशनी सूर्यवंशी, पारूल मालवीय, ओमप्रकाश सोनारे, प्रवीण चौहान, प्रमोद सूर्यवंशी , सुरेश गोरले , नंदकिशोर नरवरे भीम,गड़ेकर आदि ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।