हवन पुजन अर्चना के साथ यज्ञ में डाली आहुति
रानीपुर ।कोरोना वायरस महामारी के वज़ह से सार्वजनिक बड़े महोत्सव कार्यक्रम होना संभव नहीं थे। सार्वजनिक कार्यक्रमों की दो साल बाद लौटी रौनक से माता के भक्तों मे उत्साह है। नवरात्रि पर्व के चलते नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र सहित अंचल माता रानी के भक्ति की शक्ति में डूब गया है। नवरात्रि के चलते भक्तों द्वारा 9 दिन तक उपवास कर प्रतिदिन पूजा अर्चना की जा रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित जगह पर विराजी मां दुर्गा की भक्तों द्वारा पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से कर रहे हैं।अष्टमी नवमी पर माता के मंदिरों एवं मंडलों में पूजा अर्चना के साथ हवन पूजन का भी आयोजन किया गया। नवरात्रि के चलते भक्तों द्वारा मंडलों द्वारा विशेष विद्युत साज सज्जा के साथ आकर्षण झांकियों का भी केन्द्र बना रहा है। जगह-जगह पर हवन पूजन के साथ भंडारे प्रसादी का भी आयोजन किया गया।। रानीपुर दुर्गा एव काली मंदिर प्रांगण मैं कन्या भोज भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया यहां भी हुए भंडारे रानीपुर के वन परीक्षेत्र कार्यालय बाजार चौक साहू मोहल्ला एवं गांधी वार्ड सहित समस्त वार्डों में विराजमान माता आदिशक्ति वह भगवान भोलेनाथ के प्रांगणमें भी भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया समितियों के द्वारा बताया गया है कि विसर्जन का कार्यक्रम दशहरे के दिन रानीपुर एवं आमडाना की नदियों में किया जाएगा







