विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं अन्य (विधुर-विधवा-परित्यक्त) का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया

सफलता-सामाजिक-समागम की-परिचय
_______________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________
बालाघाट।
दिन रविवार को बालाघाट जिले के जागरूक सामाजिकों के संकल्पों के अनुसार सभी सामाजिकों के सहयोग से *कमला नेहरू भवन-अम्बेडकर चौक-बालाघाट-मध्यप्रदेश* में सामाजिक परिवार की विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं अन्य (विधुर-विधवा-परित्यक्त) का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अब घर बैठे मिलेगी कोर्ट केस की प्रति : जस्टिस श्री आर्या
*सभी सामाजिक परिवारों की दिल्ली-नागपुर-गोंदिया-भोपाल-होशंगाबाद-नरसिंहपुर-जबलपुर-बिलासपुर-कोरबा-छिंदवाड़ा-सिवनी-बालाघाट-बुरहानपुर(बुरहानपुर से सक्रिय सामाजिक सहयोगी एवं पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार जी गढ़वाल जी गौत्र चिचंलवार जी)-खंडवा आदि शहरों से गरिमामय उपस्थिति में,राष्ट्रीय-प्रदेश-जिला व खंड स्तर के सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने साक्षी बनकर,सर्व प्रथम हमारे संत शिरोमणि श्री भूरा भगत जी महाराज जी का पूजन-अर्चन-आरती की।*
सभी अतिथियों का शाल-श्रीफल-पुष्पमाला से स्वागत-सम्मान किया गया।
बीच-बीच में हर्रई से पधारे *श्री दिलीप सिंह जी बेलवंशी जी* एवं उनकी टीम व्दारा संत शिरोमणि श्री भूरा भगत जी महाराज जी की आरती के साथ साथ उनकी महिमामय भजनों की प्रस्तुति भी दी,इसमें टीम के तीन सदस्यों ने मनमोहक धुन पर अपने अंदर छिपी नृत्य विधा का प्रदर्शन भी किया,इसमें बचपन से पचपन तक के सामाजिक भी अपने आपको नहीं रोक पाये और उन्होंनें भी नृत्य विधा का प्रदर्शन भी किया।

महिलाओं की रस्सा खीच कुर्सी दौड़ डांस के साथ आयोजित हुई प्रतियोगिता ग्रामीणों ने मनाया आनंद उत्सव
आज के आयोजन में खंड घंसौर जिला सिवनी से पधारीं *कुमारी मेघा नाग जी* ने अपने स्वर में हमारे संत शिरोमणि श्री भूरा भगत जी महाराज जी की आरती को सामाजिक मंच पर सभी के समक्ष गाया, प्रस्तुति को सभी ने सराहा और मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा सामाजिकों व राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक संगठन ने पुरस्कार के रूप में धनराशि देकर, सामाजिक बेटी कुमारी मेघा देवी जी नाग जी के मनोबल को बढ़ाया।
आयोजन के बीच में हमारी समाज के मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य *श्री गुरचरण खरे जी* ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और साथ में श्रीमती वंदना संजीत नागवंशी जी भी रहीं,जो राजनीतिक क्षैत्र में भी दखल रखतीं हैं।
*श्री खरे जी ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता करने पर अपने शब्दों और दिये गये उदाहरण में बहुत बड़ा संदेश दे गये,कहा कि घर में बर्तन की अधिकता आवाजें पैदा करती हैं।*
उन्होंनें सामाजिक मंच से ही सामाजिक एकता पर बल दिया और एक माह में एकता होनी और दिखनी भी चाहिए।
इसके लिए उन्होंनें सामाजिक मंच पर विराजित महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के धनी पदाधिकारियों को ही एकता करने की जिम्मेदारी दे दी।हम सभी भी आशान्वित हैं,कि एकता जरूर होगी और हम विशाल सामाजिक संख्या के धनीं होंगें तथा सभी एकता के सूत्र में पिरोये गये होंगें जिससे हम अपनी ताकत का सही और समय पर सदुपयोग कर सकेंगें।

सभी गरीबो को मिलेगी जमीन – देखे वीडियो
*युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन में बहुत सारे बच्चों ने अपना परिचय दिया परिणाम आने वाले समय में देखने को अवश्य मिलेंगें।*
आयोजन की सफलता के लिए,जिन्होंनें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से, तन-मन-धन से सहयोग किया,उन्हें बहुत बहुत बधाई।
विशेष सूचना – गोंदिया महाराष्ट्र सामाजिक समिति के पदाधिकारी श्री शिवलाल आरसे जी ने घोषणा की,कि आगामी 19.02.2023 रविवार को,गोंदिया महाराष्ट्र में सामाजिक परिचय सम्मेलन होगा, जिसमें आप सभी परिवार सहित,अभी से ही आमंत्रित हैं।

मुक्ति की गर्जना करता हैं श्रीमदभागवत पुराण–गोविन्द महाराज

Leave A Reply

Your email address will not be published.