*जिला टीकमगढ़ में शिक्षकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन*

 

 

जिला टीकमगढ़। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम जिला निवाड़ी में एक बैच आयोजित शिक्षकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच 29 जून से 01 जुलाई 2026 का समापन समारोह प्रमाण-पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।

 

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, जीवन कौशल, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य संवर्धन एवं विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की गहन एवं प्रभावी जानकारी देकर उनकी समझ को और अधिक सशक्त बनाया।

प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गरिमाई उपस्थिति रही।

वहीं बीजीएमएस संस्था से ट्रेनिंग प्रशिक्षण के सफल संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विभिन्न सत्रों के समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी अनुरागी जी,जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2 डॉ के एम वरुण जी के मार्गदर्शन तथा जिला समन्वयक श्रीमती जाग्रति त्रिवेदी जी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन, समन्वय एवं व्यवस्थाओं में ग्राम भारती महिला मंडल की टीम का विशेष योगदान रहा।

 

समापन समारोह में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें अपने-अपने विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को विद्यार्थियों तक पहुंचाकर स्वस्थ एवं जागरूक विद्यालय वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.