*हेल्थ एवं वैलनेस एंबेसडर प्रशिक्षण में कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण*

 

 

जिला टीकमगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में संचालित आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम अंतर्गत हेल्थ एवं वैलनेस एंबेसडर के प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राज्य स्तर से चयनित संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आज प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।

 

यह प्रशिक्षण किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, जीवन कौशल, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य संवर्धन एवं विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक और शिक्षिकाएं प्रशिक्षणार्थी के रूप में उपस्थित रहे। यह शिक्षक प्रशिक्षण उपरांत हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर (आरोग्य दूत) की भूमिका विद्यालयों में निभाएंगे और उक्त विषयों पर किशोरों की समझ विकसित करेंगे।

 

प्रशिक्षण के दौरान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगल भवन टीकमगढ़ की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निशा तिवारी जी के द्वारा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का ब्लड प्रेशर,शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

आवश्यक परामर्श दिया गया और दवाइयां भी वितरित की गई।

 

प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2 डॉ श्री के एम वरुण जी, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री मति जाग्रति त्रिवेदी जी उपस्थित रहे।

DHO 2 सर द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वस्थ्य जीवन शैली एवं दैनिक जीवन की स्वच्छता अपनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के संचालन में ग्राम भारती महिला मंडल की टीम – परियोजना समन्वयक प्रभु दयाल कुशवाहा, मास्टर ट्रेनर जयराम पाल,मास्टर ट्रेनर नीतू तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.