दमोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ

 

 

दमोह। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह के निर्देशन में संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम अंतर्गत तीन दिवसीय हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर (शिक्षक) प्रशिक्षण का शुभारंभ दिनांक 08 जून 2025 को किया गया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) डॉ. रीता चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्राप्त ज्ञान को विद्यालय स्तर पर लागू कर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की अपील की।

 

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान किशोर स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशा मुक्ति, जीवन कौशल शिक्षा एवं स्वास्थ्य संवर्धन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर के रूप में तैयार करना है, ताकि वे विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें।

राज्य स्तर से मॉनिटरिंग ऑफिसर BGMS से श्री अभिनाश वर्मा जी की उपस्थिति रही

कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम भारती महिला मंडल की टीम का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण आगामी दिनों में भी विभिन्न बैचों में आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.