गामिनी नरवरे चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा पास कर बनी सीए, घर पर बधाइयों का लगा तांता
सीए बनना आसान नहीं है क्योंकि किसी भी अन्य पेशे की तरह यह भी नियमित अध्ययन और अत्यधिक समर्पण की मांग करता है।
सफलता उन्हीं को मिलती है जो इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं इसी तरह की मिसाल आमला तहसील के देवठान ग्राम की बेटी गामीनी नरवरे पिता ऋषि नरवरे ने कायम की है। गामिनी नरवरे इंदौर से चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की और चार्टेड अकाउंटेंट बनने के सपने को पुरा किया,
गामनी नरवरे ने बताया कि माता-पिता गुरुजनों के आशीर्वाद एवं अथक प्रयास से यह सफलता प्राप्त की है। सीए बनने पर ऋषि कुमार नरवरे, नितिन नरवरे, योगेश झाड़े, कमलेश धाकड़, रमेश सिमैया, पंडित लड्डू महाराज ,अमित शर्मा एवं समस्त देवठान ग्रामीण वासियो ने शुभकामनाये व बधाईयां प्रेषित की!
सफल होने का सबसे अच्छा तरीका है कड़ी मेहनत करना और परिणामों के बारे में नहीं सोचना और आपने बस यही किया है… चार्टर्ड एकाउंटेंट की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए आपको हार्दिक बधाई दी।







