सुजलाम जल महोत्सव अंतर्गत जलागम (कलश यात्रा) के दौरान प्रदेश भर में जन अभियान परिषद

*दिनांक 26 दिसंबर 2022 को सुजलाम जल महोत्सव अंतर्गत जलागम (कलश यात्रा) के दौरान प्रदेश भर में जन अभियान परिषद द्वारा चयनित 313 लघु/छोटी नदियों का भी समागम किया जाएगा। इस हेतु प्रतीकात्मक रूप से दिनांक 5 दिसंबर 2022 को प्रातः 10:30 बजे विकासखंड आमला में चयनित बेल नदी में नारियल का विसर्जन कर नदी के समीप मंदिर में नारियल अर्पित किया गया *इस अवसर पर जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री अरविंद माथनकर नवांकुर संस्था(अभिनव समाज कल्याण संगठन) के श्री विनोद बनखेडे ,श्री धनीराम गड़ेकर,हरि महाबे, लखन यादव,नितेश साहू, सुनील सोनपुर एवं क्षेत्र के जल संरक्षण के प्रति कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे