सिविल अस्पताल का हुआ लोकार्पण
आमला… शनिवार को क्षेत्र के लोगो को बड़ी सौगात मिली है. क्षेत्र वासियो के लिए निर्मित सिविल अस्पताल का शनिवार को लोकार्पण हुआ लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रभारी मंत्री कमल पटेल, सांसद डीडी उइके विधायक योगेश पण्डाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर उपस्थित थे शनिवार कि शाम 4.30 बजे 9 करोड़ कि लागत से निर्मित 60 बिस्तरो वाले सिविल अस्पताल का लोकार्पण हुआ साथ ही शासकीय भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में 6 अतिरिक्त कक्षों का भी लोकार्पण किया गया , साथ ही ग्राम पंचायत ससाबड़ ,में मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया एवं ज्ञापन भी दिया , बेल नदी पर बैराज के लिए, ससाबड़ से बल्ला चाल 2, किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण, ससुंद्रा बांध की गहराई बढ़ाने आदि बिंदुओं पर ग्रामीणो द्वारा ज्ञापन दिया,







