आदर्श ग्राम बनाने के लिए कुछ गतिविधियां तय की गई

नवाकुर संस्था आमला की सेक्टर बैठक हुई ।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् आमला की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया (आमला ) के सभी नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की बैठक रखी गई
*बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई*
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने के लिए कुछ गतिविधियां तय की गई है,
1. नशा मुक्ति
2. ऊर्जा संरक्षण
3. जल संरक्षण
4. स्वच्छता
आदि बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा कर कार्य योजना तैयार की। साथ ही ग्राम मे पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी चर्चा की गई । बैठक मे प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों, सीएम सीएलडीपी के परामर्शदाता एवं छात्र उपस्थित थे ।
सेक्टर बैठक में प्रभारी श्री विनोद कुमार बनखेड़े , परामर्शदाता घनीराम गढ़ेकर , नितिन खातरकर , सुनिल सोनपुरे , हरि मोहबे, मनोज गढेकर , उमेश अतुलकर , उमेश गढ़ेकर , बलवंत उइके, प्रकाश बिंजवे , अरविंद पाटनकर आदि उपस्थित रहे।
स्थान = BRGF भवन जनपद पंचायत आमला