मां मांचना जयंती के पावन अवसर पर दीपदान का आयोजन
बैतूल की जीवन रेखा मां मांचना के उद्गम स्थल हसलपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हसलपुर एवं ग्राम पंचायत हसलपुर के संयुक्त तत्वाधान में मां मांचना जयंती के पावन अवसर पर दीपदान का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति , युवा , बच्चे वह बुजुर्ग सम्मिलित हुए सभी ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । दीपदान के इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अरविंद जी माथनकर , परामर्शदाता घनीराम गड़ेकर , संगठन के सचिव श्री विनोद जी बनखेड़े , बिजेश चौहान, विमल बेले , विक्रम बेले , नितेश साहू आदि उपस्थित थे।







