ग्राम पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई
रानीपुर:- घोड़ाडोंगरी ब्लाक की ग्राम पंचायत जुआड़ी के हायर सेकेंडरी स्कूल मैं ग्राम पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हाई सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में हुई। प्रतियोगिता में कक्षा नवी दसवीं एवं 11वीं 12वीं के छात्र छात्राओं ने कबड्डी और खो-खो में भाग लिया। 10वीं 11वीं की टीम कबड्डी में रहे विजेता प्रतियोगिता का शुभारंभ हायर सेकेंडरी स्कूल जुआड़ी के प्राचार्य श्री ए के दुबे मिडिल स्कूल के प्राचार्य संजय व्यास बाखला सर आरके पवार जेके तिग्गा विजयलक्ष्मी नायक एसके मंसूरिया
बदलू सलाम एस प्रजापति कविता इंनगले पीएस ठाकुर शिक्षक नंदकिशोर मालवीय हॉस्टल अधीक्षका रूबिला धुर्वे शिक्षक कैलाश नागवंशी ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज धुर्वे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मैं कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शा,हाई सेकेंडरी की कक्षा 9वी और दसवीं की सर्वप्रथम प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। जिसमें कक्षा 10वीं की कबड्डी टीम विजेता रहे। साथ ही 11वीं और 12वीं की टीम ने
भी कबड्डी खेली जिसमें 12वीं की टीम को जीत मिली। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ग्राम पंचायत के ग्रामीण नागरिक भी उपस्थिति रहे। जिसमें रेख चंद यादव विजय यादव मनोज यादव लखन यादव धनराज यादव अंगद आहके सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।







