रीति रिवाज के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोठान भराई व डंडार का कार्यक्रम हुआ आयोजित

*धूमधाम से गोवर्धन पर्व व लक्ष्मी पूजा कर पुरानी रीति रिवाज के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोठान भराई व डंडार का कार्यक्रम हुआ आयोजित*
रानीपुर। -ब्लॉक की ग्राम पंचायत जुआड़ी के कोयलारी गांव में आज बड़ी धूमधाम
से लक्ष्मी पूजन व गोवधन पूजा कर गांव में चली आ रही वर्षों से परंपरा अनुसार रीति रिवाज से गोठान का आयोजन भी किया जाता रहा है जिसमे आसपास के ग्राम कोयलारि के लोग सम्मिलित होते हैं और दुकान पर आकर बैलों को सजा कर खेड़ापति मन्दिर में पूजन अर्चन कर मन्दिर की परिक्रमा

लगाकर डंडार का कार्यक्रम आयोजित किया गया दीपावली के 1 दिन बाद गांव में डंडार व गोठ़न का कार्यक्रम आयोजित किया गयाआयोजन समिति के सदस्य सागर मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी डंडार का कार्यक्रम आयोजित हुआ है हजारों की संख्या में लोग डंडार का कार्यक्रम वह मेला स्थल में पहुंचते हैं वहीं गांव के जनपद सदस्य सीमा संदीप तुम राम ने बताया कि बैल व गाय को बहुत अच्छे से सिंगार करके सजाया जाता है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी डीजे के साथ में बैलों की पुरे गांव में रैली निकाली गई नगर के मुख्य मुख्य स्थानों से होते हुए खेड़ापति मंदिर

में पूजा कर समाप्त किया गया ।जिसमें गांव की जनता ने इसका खुब आनंद उठाया। गांव के गणमान्य नागरिक, सरपंच मनोज धुर्वे जनपद सदस्य सीमा संदीप तुम राम उपसरपंच राजेश यादव सागर मिश्रा भद्दू विश्वकर्मा दिनेश तुम राम बच्चू नर्रे सुशील भोर वंशी ने बताया कि
गोवर्धन पूजा तो यह पूरे देश मैं मनाया जाता है लेकिन ब्रज में इसका खास महत्व है कृष्ण नगरी मथुरा में विशेष रुप से गोवर्धन पूजा होती है इस गोर्वधन के दिन गाय की पूजन का भी बड़ा महत्व माना जाता है गोवर्धन पूजा की कहानी भगवान कृष्ण से जुड़ी हुई है इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार का नाश किया था