नल जल योजना के तहत नलकूप खनन होने से पेयजल संकट होगा दूर
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रतनपुर के चारगांव एवं शोभापुर पेयजल आपूर्ति के लिए दोनों गांव में नल जल योजना के तहत नलकूप खनन का कार्य किया गया जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है गौरतलब है कि गर्मी का सीजन आते ही ग्रामीण क्षेत्रों के हैंडपंप दम तोड़ देते हैं वही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की संकट उत्पन्न हो जाता है जिसको देखते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत यह नलकूप खनन का कार्य किया गया
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुखमनी धुर्वे ने बोर होने से पहले मशीन एवं भारत माता की पूजा अर्चना कर इसके पश्चात खनन का कार्य क्या गया श्री मति धुर्वे ने बताया ने बताया कि पंचायत के अंतर्गत आने वाले चार गांव एवं शोभापुर पेयजल के लिए ग्रामीणों को घर-घर कनेक्शन भी वितरित किए जाएंगे जिससे पंचायत की आय में इजाफा होगा और गर्मी में होने वाले जल संकट से निजात मिलेगी इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुखमणि धुर्वे पंचगन सीलो गोलू भलावी
वरिष्ठ नागरिक शिवनाथ यादव जगन्नाथ यादव राजेश यादव रमेश सरेआम दिनेश यादव चुब्बी वरकडे गुलाब बारसे सतीश बारसे नरेशबारसे अजय बारसे राजकुमार बारसे एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे







