मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर लाड़ली लक्ष्मी पूजन व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आमला के ग्राम हसलपुर में नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर लाड़ली लक्ष्मी पूजन व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में न्यायधीश श्रीमान एस एन ताहिढ़ साहब ने सब के लिए कानून की सुगमता, न्यायालीन प्रकिया, घरेलू हिंसा आपसी वाद विवाद,लोक अदालत आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों को शिविर के माध्यम से लाभ

लेने के लिए आग्रह किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हसलपुर की सरपंच श्रीमती सरस्वती बेले एवं उप सरपंच विजेश चौहान , उपस्थित थे कार्यक्रम में श्री विनोद बनखेडे जितेंद्र बेले, विक्रम बेले , परामर्शदाता घनीराम गढेकर कपिल निरपुरे,हेमलता बनखेड़े, वर्षा बेले, तथा ग्राम वासी उपस्थित थे