उज्जवलायोजना की गैस पाकर खुश हुई ग्रामीण महिलाएं

रानीपुर। आज ग्राम पंचायत रानीपुर के पंचायत भवन में उज्ज्वला योजना का शिविर का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित ग्राम की सरपंच इंदिरापुरन धुर्वे एवं उपसरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर राजू कहार मुख्य रूप से उपस्थित थे इंडियन गैस के संचालक राहुल साबले ने ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए गैस को इस्तेमाल करने की समझाइश दी एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना में अधिक से अधिक

ग्रामीणों को भाग लेने की बात कही एवं एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए बीमा सुरक्षा की भी जानकारी उन्होंने उपलब्ध कराई उन्होंने बताया पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के अंतर्गत व्यक्तिगत दुर्घटना कम रेट की जानकारी अनुसार दी गई इसके पश्चात मुख्य अतिथि और बतोर उपस्थित ग्राम सरपंच इंदिरापुरम ध्रुवे उपसरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा 6 कनेक्शन उपभोक्ताओं को वितरित किए उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर पाकर ग्रामीण महिलाएं खुश हो गई इस दौरान पंचायत के सचिव संतोष झारबडे

रोजगार सहायक ज्योति महल खेरवा सहित पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे